सहसवान बाजार विल्सन गंज में चला विद्युत चेकिंग अभियान, पचास हजार से अधिक बकायादारों के काटे कनेक्शन चैकिंग से कटिया चोरों में मचा हड़कंप,
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान, बताते चलें पावर कॉरपोरेशन बरेली के मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में तीन दिवसीय विशेष बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया सहसवान नगर के बाजार विल्सन गंज में विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान में लोड चेकिंग, जांच उपरांत घटाया और बढ़ाया गया तथा बकायदार उपभोक्ताओं से बकाए की रकम भी वसूली गई ।उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार विद्युत उपकेंद्र सहसवान में राजस्व बसूली विद्युत चोरी रोकने हेतु संगन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अवर अभियंता डीएन प्रसाद के द्वारा जिसमें 50 हजार रुपए से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और कई उपभोक्ताओं के मीटर भी उतारे गए जिन उपभोक्ताओं की पूर्व में लाइन काटी गई थी बिना बकाया जमा करते विद्युतलाइन चलती पाई गई ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई अभियान में राजस्व वसूली की गई है । उपख अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया यह संघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा श्री गुप्ता ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की वह अपना लोड बढावा लें और मीटर से ही विद्युत का उपयोग करें एवं समय से ही अपना विद्युत बिल जमा कराये । चेकिंग अभियान टीम में मुबारक अली, फैजान, सिद्दीकी, आजिम हुसैन उर्फ पप्पन, सुनील यादव, आदि मौजूद रहे।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता द्वारा नगर में विद्युत चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।