नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

*ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन*

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में महिलाओं के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया और नगर के मुख्य बाजार विल्सन गंज से होकर तहसील में यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका चारु कौशिक ने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की सराहना की और शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज से भी महिलाओं ने भाग लिया और भारत माता की जय के नारे लगाए और हाथों में तिरंगा लेकर शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में विभाग संयोजिका महिला समन्वय सीमा रानी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा दीक्षा माहेश्वरी, नीलम रेंडर, उषा जौहरी, कुमकुम मालपानी, संगम मालपानी, सुवर्णा माहेश्वरी, हेमा सिंह के साथ सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा में रंजीत कौशिक, अवढर शर्मा, अनुज माहेश्वरी, पियूष माहेश्वरी, आलोक माहेश्वरी, अतुल सक्सेना (फौजी), सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, पत्रकार योगेंद्र उपाध्याय, गणेश मालपानी, राम अवतार (प्रधानाचार्य), मोहित कुमार, अमृतांश कौशिक, यथार्थ कौशिक आदि पुरुषों ने भाग लिया।

whatsapp whatsapp