नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कुंवरगांव थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर हुई कारवाई के बावजूद भी मिट्टी के सौदागरों के हौसले बुलंद

नहीं रुक रहा अवैध खनन,जारी है मिट्टी की अवैध सौदेबाजी

 facebook     whatsapp    

जे.आई.न्यूज/बदायूँ: -


कुंवरगांव थाना क्षेत्र जो कि पहले भी अवैध खनन के लिए बदनाम रह चुका है अब फिर यहाँ पर अवैध खनन माफिया पैर पसारे हुये है मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है। उन्हें पुलिस और खनन विभाग का डर नहीं है।


आपको बता दें कि अभी बीते गुरुवार को ही खनन अधिकारी की टीम ने अचानक छापेमारी करते हुए मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर–ट्राली को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने बिना किसी हिचकिचाहट के मौके पर ही वाहन सीज कर थाने में खड़ा करा दिया।सूत्रों के अनुसार, इलाके में अवैध खनन का खेल काफी समय से बेखौफ चल रहा था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और बढ़ते विरोध के बाद विभाग हरकत में आया। छापेमारी की भनक लगते ही खनन में शामिल लोग खेत–खलियानों में भाग खड़े हुए, जबकि ट्रैक्टर–ट्राली को टीम ने कब्जे में ले लिया।

इस दौरान खनन अधिकारी ने साफ चेतावनी दी थी उन्होंने बताया था कि अवैध खनन में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा,तथा यह अभियान आगे और तेज चलेगा।”लेकिन लगता है इस कार्रवाई से इन बेखौफ खनन माफियाओं पर कुछ खास असर नहीं हुआ,प्राप्त जानकारी के अनुसार,यह खनन माफिया क्षेत्र में फिर से अपना वही पुराना खेल खेलते नजर आये,जानकारों के मुताबिक गुरुवार को हुई कार्रवाई के बाद कुछ सफेदपोश छुटभैया तथा इन माफियाओं में खलबली जरुर देखी गई थी। लेकिन फिर उसके बाद अवैध खनन के खेल की एक और नयी पारी की शुरुआत भी इन सौदेबाजों के द्वारा जल्दी ही देखने को मिली। अब यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि खनन विभाग द्वारा इन माफियाओं पर कार्रवाई कितनी बढ़ी और कब होती है ।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp