नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी जीआरपी की बड़ी पहल : ट्रेनों में बड़ी घटनायें रोकने को जागरूकता अभियान का आगाज ! डीजीपी राजीव कृष्ण ने एडीजी प्रकाश-डी संग किया अभियान का शुभारम्भ ! रेल यात्रियों की सुरक्षा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी : आईपीएस राजीव कृष्ण

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। पिछले कुछ समय में ट्रेनों में हुईं विभिन्न आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता समझ यूपी जीआरपी ने मंगलवार से यात्रियों की सुरक्षा संकल्प के साथ जन जागरूकता अभियान का आगाज किया है। स्टीकर, पोस्टर व बैनर के जरिये इस जन जागरूकता अभियान को आम आदमी तक ले जाने का यूपी जीआरपी ने बीणा उठाया है। इस सराहनीय अभियान का शुभारम्भ डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ से आज किया है। इस मौके पे एडीजी जीआरपी प्रकाश डी, आईजी मोदक राजेश डी राव समेत जीआरपी के अन्य अफसर मौजूद रहे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि जीआरपी का ये जनहित अभियान निश्चित रूप से सफलता की उड़ान उड़ेगा। यूपी पुलिस मुखिया बोले कि यात्रियों की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जीआरपी, यूपी-112 चौबीस घंटे यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। एडीजी प्रकाश डी ने कहा है कि ये अभियान यात्रियों में सुरक्षा के बाबत जागरूकता बढ़ाएगा। अपराध नियंत्रण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी ये अभियान खासी सहायक सिद्ध होगा। एडीजी ने बताया कि जनजागरूकता सामग्री का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना, सतर्कता के उपाय बताना और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए यूपी-112 हेल्पलाइन, जीआरपी की उपयोगिता से अवगत कराना है। तैयार किए गए स्टीकर, पोस्टर एवं बैनर रेलवे परिसर, रेलवे स्टेशनों तथा यात्री डिब्बों में लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों तक सुरक्षा संबंधी संदेश पहुँच सके। इन संदेशों में विशेष रूप से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, संदिग्ध वस्तु या फिर व्यक्ति दिखने पे तुरंत सूचना देने, विषम परिस्थिति में जीआरपी से सहायता प्राप्त करने की अपील की गई है। जीआरपी का ये प्रयास रेलवे यात्रियों को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। यह अभियान जनजागरूकता के प्रथम चरण के रूप में संचालित किया जा रहा है। आगे की सफलता के साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा, जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर ये अभियान जीआरपी चलायेगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp