नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कारागार मुख्यालय लखनऊ में डीजी जेल पीसी मीना ने किया वृक्षारोपण ! वृक्ष बिना जीवन की कल्पना महज कल्पना ही होगी ! पर्यावरण संरक्षण एक अभियान नहीं बल्कि नई पीढ़ी के लिए संकल्प है

धर्मेन्द्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण की सराहनीय पहल हुई है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बुधवार को जगह जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों से जुड़े लोगों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता प्रोग्राम आयोजित किये। इसी परिप्रेक्ष्य में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कारागार मुख्यालय लखनऊ में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कारागार मुख्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत महानिदेशक कारागार पीसी मीना ने वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं भावनात्मक जुड़ाव के प्रतीक स्वरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे कारागार मुख्यालय परिसर में डीजी जेल की अगुवाई में रोपे गए। पीएम मोदी के इस अभियान के अंतर्गत महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश सीनियर आईपीएस पीसी मीना ने वृक्षारोपण पर खास जोर दिया। अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, उपमहानिरीक्षक सुभाष शाक्य, प्रदीप गुप्ता, पीएन पांडेय व डॉ रामधनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। इस मौके पर महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संकल्प है। एक पेड़ माँ के नाम जैसे अभियान संवेदनशीलता और जागरूकता का सशक्त माध्यम हैं, जो जनभागीदारी को प्रेरित करते हैं। 1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी पीसी मीना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। वृक्ष बिना जीवन की कल्पना महज कल्पना ही होगी। उत्तर प्रदेश के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महा अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण प्रोग्राम आयोजित हुए। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp