नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत पर कुंवरगांव में भाजपाइयों ने बांटी मिठाई,कार्यकर्ताओं में उत्साह

रिपोर्ट-अमन रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

जे.आई.न्यूज/बदायूँ: -

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कस्बा कुंवरगांव में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश में विकास हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर चलते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षपति अरविंद रावत ने कहा कि 

बिहार की जीत भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत उत्साह बढ़ाने वाली है और आने वाले चुनावों में भी कार्यकर्ताओं को इसी ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षपति अरविंद रावत, मंडल अध्यक्ष नौरंग पाल, मंडल उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, यशवीर सिंह गौतम, गुड्डू गुप्ता, सुखपाल मौर्य, रवि बाबू गुप्ता, हनी मिश्रा, विजेंद्र पाल समेत कई भाजपाई  मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp