नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूल जा रहे बच्चों को रौंदा दो बच्चों की मौत एक घायल

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंगौला निवासी प्रेमपाल की 12 वर्षीय पुत्री अंशू, 10 वर्षीय पुत्र अंकित साइकिल से स्कूल जा रहे थे। गांव के ही महीपाल की 10 वर्षीय पुत्री खुशबू भी साइकिल पर बैठी थी। सिलहरी गांव से पहले सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घायल बच्चे छिटक कर सड़क किनारे दूर दूर जा रहे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में अंकित और अंशू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। खुशबू को सीएचसी लाया गया यहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालिका को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

whatsapp whatsapp