नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी में आईजीआरएस रैंकिंग जारी : बरेली रेंज फर्स्ट ! पीलीभीत भी नम्बर वन ! शाहजहाँपुर, बरेली व बदायूँ पिछड़े ! जल्द डीआईजी करेंगे खराब प्रदर्शन वाले जिलों, थानों की वर्किंग की समीक्षा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। आम जनता की शिकायतें पूर्ण पारदर्शी तरीके से निपटाने की मंशा के तहत सीएम योगी की अति महत्त्वपूर्ण आईजीआरएस शिकायत निस्तारण प्रणाली की मासिक रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का बरेली रेंज व परिक्षेत्र अंतर्गत पीलीभीत जनपद फर्स्ट आया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी के निर्देशन में आईजीआरएस संदर्भ गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निपटाने के चलते माह अक्टूबर में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर रेंज पुलिस का मान बढ़ाया है। बरेली परिक्षेत्र के जनपद पीलीभीत ने भी फर्स्ट आकर सफलता प्राप्त की है। जनपद बदायूँ 34 वीं, जनपद शाहजहांपुर 39 वीं और जनपद बरेली 65 वीं रैंक पर है। जनपद बरेली के सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियाँ, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी के साथ ही जनपद बदायूँ के कुंवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंजबेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उघैती, उसहैत, मूसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस के अलावा जनपद पीलीभीत के माधोटांडा, महिला थाना, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंड़ा और जनपद शाहजहाँपुर के आरसी मिशन महिला थाना, सिंधौली, कोतवाली, बण्डा, जलालाबाद, कलान, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज थानों ने भी पहला स्थान पाया है। डीआईजी अजय साहनी ने कहा है कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिन जिलों व थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उनके कार्यों की जल्द समीक्षा होगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp