नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के बरेली में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज इंस्पेक्टर की थानेदारी छीनी ! पूर्व डीजीपी का शोक संदेश डिलीट करने वाले निरीक्षक का थाना बदला ! अमित पाण्डेय, संजय तोमर और पवन सिंह की बल्ले बल्ले

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। योगी सरकार के आईपीएस अनुराग आर्य ने गुरुवार आधी रात जनपद बरेली में तबादला एक्सप्रेस दौड़ा दी। आठ थानेदारों समेत नौ वर्दी वालों की तबादला लिस्ट कमांड हाउस से बाहर आते ही कई इंस्पेक्टर खुशी से झूम उठे हैं जबकि कुछेक अपने कद मुताबिक थाना ना मिलने पे अंदर ही अंदर मायूस नजर आ रहे हैं, बरेली जनपद के खाकी वालों में ये चर्चा जोरों पे है। यूपी के पूर्व डीजीपी का शोक समाचार व्हाट्सअप ग्रुप से डिलीट करने वाले एसएचओ भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी अब बरेली के हाफिजगंज थाने के नये एसएचओ बनाये गए हैं। एसएचओ सीबीगंज सुरेन्द्र पाल सिंह की थानेदारी कप्तान ने छीन ली है। सुरेंद्र पाल सिंह को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग ट्रांसफर किया गया है। एसएचओ प्रेमनगर सुरेश चंद्र गौतम को शहर कोतवाल नियुक्त किया है। एसओ मीरगंज प्रयागराज सिंह को प्रेमनगर की कमान सौंपी गयी है। शहर कोतवाल अमित कुमार पाण्डेय अब भोजीपुरा की थानेदारी करेंगे। संभल से वापस बरेली आकर थानेदारी का ताज पहन रहे पवन कुमार सिंह को एसएचओ हाफिजगंज से एसएचओ बहेड़ी बनाया गया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर की भी बल्ले बल्ले है। बिथरी चैनपुर, बहेड़ी के बाद अब संजय तोमर को मीरगंज एसएचओ की जिम्मेदारी मिली है। एसएचओ एएचटी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को सीबीगंज इंस्पेक्टर, एसएसआई कोतवाली संतोष कुमार सिंह को एसओ एएचटी नियुक्त किया गया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp