आईपीएस अशोक मीना की दमदार जनसुनवाई का आया रिजल्ट : आईजीआरएस निस्तारण में यूपी का हरदोई फिर नम्बर वन ! आम जनता से जुड़ने को कप्तान की सराहनीय पहल अब गाँव-गाँव रात्रि चौपाल
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी /जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज) सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन से संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली यानी आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश का हरदोई जनपद इस बार भी समूचे सूबे में फर्स्ट आया है। पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीना की अगुवाई में नवंबर महीने में भी आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण में लखनऊ जोन का हरदोई जिला नम्बर वन आया है। आईपीएस अशोक कुमार मीना ने सभी थानेदारों, सर्किल ऑफिसरों व दोनों एडिशनल एसपी को निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में पूरी तत्परता बरती जाए। गत माह दो लापरवाह थानेदारों पर हरदोई एसपी एक्शन ले चुके हैं। आइजीआरएस पोर्टल से सम्बंधित जनशिकायतों के निस्तारण के बाबत आईपीएस अशोक कुमार मीना ने मातहत अफसरों को साफ साफ निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाले सभी संदर्भों के निस्तारण में पूरी रूचि लें। आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतें हल्के में लेना कई जिम्मेदारों को भारी पड़ी हैं। वाराणसी में कुछ गैर जिम्मेदारों ने बगैर जाँच किये ही मनमानीपूर्वक आइजीआरएस मामले में फर्जी रिपोर्ट लगा दी थी। पोल खुली तो जिम्मेदारों पे कार्रवाई हुई। जनपद हरदोई अक्टूबर महीने में भी प्रथम रहा है। कप्तान अशोक मीना के आम जनता की सुनवाई करने और जनमानस से सीधे जुड़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएस मीना ने इन दिनों रात्रि चौपाल लगाई हुई है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।