Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

भाकियू ने मासिक बैठक कर सरकारी स्कूल बंद करने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) दहगवां बताते चलें आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट केु ब्लाक अध्यक्ष जुगल किशोर यादव के नेतृत्व में किसानों की मासिक बैठक दहगवां स्थित ब्लाक परिसर में आयोजित की गयी। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान तमाम किसानों ने बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत को सौंपा। 

इस दौरान भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष जुगल किशोर सिंह ने कहा कि सरकार जहां सरकारी स्कूलों को कम छात्र संख्या की बात कहकर मर्ज कर रही है लेकिन इस फैसले से छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा क्योंकि गांव का स्कूल बंद होने से दूसरे गांव तक नौनिहाल पहुंचने में असमर्थ रहेंगे तो शिक्षा से वंचित रह जायेंगे। वहीं बरसात का मौसम शुरू हो चुका है सफाईकर्मी गांवों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे जिससे संक्रामक कीटाणुओं का खतरा अधिक रहेगा। इसके साथ ही अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।

whatsapp whatsapp