नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

स्वर्णकार समाज का भव्य सम्मान समारोह, ''स्वर्ण कला बोर्ड'' गठन की मांग तेज

पीलीभीत में स्वर्णकार समाज का बड़ा संदेश—रोजगार और विकास के लिए ‘स्वर्ण कला बोर्ड’ की मांग

 facebook     whatsapp    

पीलीभीत (जे.आई. न्यूज़/वीरेन्द्र रस्तोगी):

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पीलीभीत शहर के होटल सॉलिटेयर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय संरक्षक लोकेश अग्रवाल समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार से “स्वर्ण कला बोर्ड” के गठन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड ज्वेलरी पार्क की तर्ज पर कार्य करेगा, जिससे छोटे कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण, नई तकनीक और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इससे स्वर्ण कला को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकारी योजनाओं के तहत किट वितरण और आसान ऋण की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक कानूनी संरक्षण और सुविधाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्णकार समाज के हितों की रक्षा और समग्र विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने समाज के उत्थान और आपसी सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और स्नेह ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई प्रदान की है और भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा।

विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक लोकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री महिला शक्ति श्रीमती जया वर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक महिला शक्ति श्रीमती अंजू अग्रवाल, चेयरमैन आस्था अग्रवाल, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी विक्रम दहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद, समस्त मीडिया प्रतिनिधियों तथा स्वर्णकार समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री निमित अग्रवाल, जिला मंत्री अक्षय वर्मा, सचिन, सागर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, दीपक वर्मा, मीडिया प्रभारी अंकुश रस्तोगी, मदन वर्मा, रितिक वर्मा, नगर अध्यक्ष पीलीभीत राजेंद्र रस्तोगी, नगर अध्यक्ष पूरनपुर नितिन वर्मा, दिनेश कुमार रस्तोगी उर्फ डब्लू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

(अजय रस्तोगी संपादक जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़)

whatsapp whatsapp