धन्यवाद योगी जी ! जैसा भरोसा दिया, करके दिखाया ! फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता पूर्व पुलिस अफसर जगदीश पाटनी ने एनकाउंटर जैसी बड़ी कार्रवाई पे यूपी सीएम का जताया आभार
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता पूर्व पुलिस अफसर जगदीश सिंह पाटनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्हें धन्यवाद दिया है कठोर एक्शन के लिए। फायरिंग कांड अंजाम देने वाले रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ अंतरराष्ट्रीय गैंग के शूटर रविन्द्र उर्फ कल्लू व अरुण के एनकाउंटर के बाद पाटनी ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री की कार्रवाई की जमकर सराहना की है। पाटनी ने बताया है कि एनकाउंटर एक्शन के बाद बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से बात कर आभार प्रकट किया है। साथ ही जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत हुई कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है। पाटनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने जैसा आश्वासन दिया था, उसी के अनुरूप इतनी जल्दी, इतनी कठोर कार्रवाई की है, जिसके लिए सपरिवार वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं। पाटनी ने यूपी पुलिस की तत्परता, दिन रात की मेहनत की भी प्रशंसा की है। बरेली में पुरानी पुलिस लाइन से सटे फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर 11, 12 सितम्बर में फायरिंग कांड किया गया। सोशल मीडिया पे फायरिंग कांड की जिम्मेदारी रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। मामले में यूपी पुलिस, यूपी एसटीएफ का 6 राज्यों से कनेक्शन जुड़ा। रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गों तक पहुंचने को महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में लगातार टीमें जुटी रहीं। कई इनपुट्स पे काम हुआ। ढाई हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक हुए। देशभर के कुख्यात अपराधियों का डेटा एक्सपर्ट्स की टीमों ने खंगाला। विभिन्न एंगिल पर मेहनत के बाद बुधवार शाम गाजियाबाद में सफलता मिली। मुठभेड़ में दोनों शूटरों का एनकाउंटर हुआ। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।