बदायूं में जामिया हमदर्द वोकेशनल एवं स्किल सेंटर का भव्य उद्घाटन व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
*जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मो०अफशार आलम का सहसवान मीर गर्डन में SADA के डॉक्टर्स द्वारा बुके देकर किया ज़ोरदार स्वागत*
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें बदायूं में सर सैयद एजुकेशनल सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में जामिया हमदर्द वोकेशनल एवं स्किल सेंटर का उद्घाटन समारोह शनिवार को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह अत्याधुनिक केंद्र छोटी ज्यारत रोड बाईपास के समीप स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम. अफ़्शार आलम के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात दोपहर में डायट ऑडिटोरियम में एक भव्य शैक्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सहसवान के मशहूर मारूफ डॉ मुजीबुर रहमान को प्रोफेसर द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया व प्रोग्राम में मौजूद अन्य डॉक्टर्स को भी सम्मान से नवाजा गया तथा इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया किया गया।आपको बता दें इस प्रोग्राम में शिरकत के लिए आए जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एम.अफ्शार का सहसवान पहुंचने पर सहसवान की SADA एसोसिएशन ने मीर गार्डन पर उनका जोरदार स्वागत किया स्वागत के बाद प्रोफेसर बदायूं के लिए रवाना हो गए जहां लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे प्रोग्राम में सर सैयद एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डा. इत्तेहाद आलम और सचिव डा. शकील अहमद ने बदायूं जनपद के समस्त शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
वहीं अध्यक्ष डा.इत्तेहाद आलम ने कहा कि “यह कार्यक्रम बदायूं के तालीमी नक़्शे पर एक नया सुनहरा अध्याय जोड़ने जा रहा है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।” प्रोग्राम में बरेली से आये डॉ अयूब अंसारी डॉ अनीस बेग आदि डॉक्टर्स ने अपने अपने विचार रखें। इस दौरान डॉ शकील अंसारी, डॉ खुर्रम, डॉ मैराज, डॉ, क़मर इकबाल डॉ खालिद जफर, डॉ खालिद नदीम, डॉ अब्दुल सुबूर, डॉ मुजीबुर रहमान, डॉ रिजवान, डॉअब्दुल रशीद, डॉ अरशद अली आदि जिले के काफी तादात में डॉक्टर्स मौजूद रहे।