नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सीओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक

चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अमन का पैगाम

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़): जनपद के नवाबगंज थाना सभागार में क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांवड़ यात्रा के बाद अब नवाबगंज पुलिस ने आगामी त्यौहार चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दोनों समुदायों से अपील की है कि अपने-अपने त्यौहारों अमन-चैन, शांति और भाई-चारे के साथ मनाएं, जिससे समाज में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की एक मिसाल कायम हो। वहीं कोतवाल अरुण कुमार ने मोहम्मद साहब की शिक्षा और श्रीकृष्ण जी के उद्देश्य को याद दिलाते हुए हिदायत दी कि ताजिया जुलूस में जाम न लगे और एंबुलेंस व जरूरतमंद को रास्ता दिया जाए। वहीं खुराफातियों को भी चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की खुराफात बर्दाश्त नहीं की जाएगी खुराफातियों की जगह सिर्फ सलाखें होंगी। बैठक में चौकी इंचार्ज विवेक पाल, सब-इंस्पेक्टर सचिन चौधरी, राजेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, शाकिर अली, केशव गुप्ता, आदिलशाह, शहजादे, जीशान समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp