नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अभिनेत्री के घर के बाहर हुए फायरिंग कांड में 6 टीमें जुटी शिद्दत से ! यूपी पुलिस ने मुंबई पुलिस व पंजाब पुलिस से लेकर मथुरा पुलिस से विभिन्न बिन्दुओं को लेकर किया संपर्क ! घटना से 72 घंटे पहले व 72 घंटे बाद तक के कैमरे हो रहे चेक ! ... तो फायरिंग कांड से पहले हुई रेकी

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना को यूपी पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। यूपी पुलिस इस पूरे मामले में संलिप्त अपराधियों तक पहुंचने को शिद्दत से जुटी हुई है। साइबर सेल, सर्विलांस सेल समेत यूपी पुलिस की 6 टीमें विभिन्न बिन्दुओं पर तेजी से काम कर रही हैं। पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग आला अफसर कर रहे हैं। फायरिंग का जिम्मा कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग के लेने के बाद यूपी एसटीएफ को भी सक्रिय किया गया है। यूपी पुलिस ने मुंबई पुलिस, पंजाब पुलिस से संपर्क कर कुछ बिन्दुओं पर गोल्डी बराड़ गैंग के बारे में जानकारी हासिल की है। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन्स इलाके में स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर गुरुवार रात व शुक्रवार तड़के फायरिंग की गयी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे पोस्ट डालकर गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में कहा गया कि दिशा पाटनी की बहन पूर्व आर्मी अफसर मेजर खुशबू पाटनी ने संत प्रेमानंद महाराज, अनिरुद्धाचार्य के बारे में जो टिप्पणी की है, उसी के बदले में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। भविष्य में भी यदि धर्म, संतों के खिलाफ टिप्पणी हुई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें। हालांकि, पोस्ट बाद में डिलीट कर दी गयी। नोएडा मीडिया में धमकीभरी पोस्ट का स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है। घटना की गंभीरता समझ एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी क्राइम मनीष सोनकर की अगुवाई में टीमें लगायी हुई हैं। अभिनेत्री का घर कड़े सुरक्षा घेरे में किया गया है। सशस्त्र पुलिस बल तैनात है। घटनास्थल से मिले खोखों को एफएसएल भेजकर जांच करायी जा रही है। किस तरह की पिस्टल से फायरिंग हुई है ? घटना क्यों और किन अपराधियों ने की है? घटना से पहले कब रेकी हुई? यदि गोल्डी बराड़ गैंग का घटना में हाथ है तो गैंग के गुर्गे बरेली शहर में कहाँ ठहरे या किनके संपर्क में थे अथवा हैं? किस दिशा से दिशा के घर का रूख अपराधियों ने किया? घटना में प्रयुक्त बाइक की डिटेल्स, अपराधियों के हुलिया से लेकर कई अहम बिन्दुओं पर पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। एसपी ट्रेफिक अकमल खान के नेतृत्व में स्पेशल टीम सीसीटीवी कैमरे चेक करने में लगी है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि घटना में कुछ महत्त्वपूर्ण क्लू मिले हैं। एसएसपी के मुताबिक, परिवार ने किसी भी तरह की फिरौती के लिए घटना को अंजाम देने की आशंका नहीं जताई है। अभिनेत्री के घर के बाहर 6 से 7 राउंड फायरिंग हुई है। मौके से 9 एमएम के खोखे बरामद हुए हैं। एसएसपी बरेली के मुताबिक, घटना से 72 घंटे पहले और 72 घंटे बाद तक के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं। इस बीच, डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि अभिनेत्री के घर के बाहर हुई घटना की पूरी मॉनिटरिंग आला अफसर कर रहे हैं। डीजीपी मुख्यालय ने बताया कि मामले में संतों पे टिप्पणी का जिक्र आने के बाद बरेली की घटना के बारे में मथुरा पुलिस से भी कुछ बिन्दुओं पे जानकारी ली गयी है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp