Wednesday, 01-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी में योगी पुलिस का एक्शन चाबुक : जरायम का मतलब सीधे पाताल लोक ! व्यापारी मर्डर केस के मुख्य शूटर को मार गिराया ! पूरब से पश्चिम तक ताबड़तोड़ एनकाउंटर ! बरेली में एनकाउंटर का टॉप रिकॉर्ड

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी में जरायम करोगे तो योगी पुलिस के एक्शन चाबुक से बचना नामुमकिन है। जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत पूरब से पश्चिम तक अपराध जगत के खलनायकों को जघन्य वारदातें करने पे पाताल लोक पहुंचाने की अग्रेसिव पुलिसिंग फुल स्पीड में है। तमाम अपराधी अन्नाओं को लंगड़ा करने का ऑपरेशन भी स्पीड मोड में है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ घटनाओं पे पिछले दिनों सीएम योगी की कड़ी नाराजगी के मध्य बिल्डर मर्डर केस के मुख्य शूटर संजीव जीवा को पाताल लोक पहुंचा दिया गया। अयोध्या, बस्ती, अम्बेडकरनगर आदि जिलों में आतंक मचाने वाला संजीव जीवा लखनऊ में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सप्ताहभर के अंदर ही एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा की अगुवाई में खूंखार अपराधी का एनकाउंटर हुआ है। पीलीभीत कप्तान सुकीर्ति माधव मिश्रा की पुलिस टीमों ने व्यापारी मर्डर केस का मुख्य शूटर एक लाख का इनामी सरबजीत को शनिवार रात मुठभेड़ में मार गिराया। एडीजी रमित शर्मा के निर्देशन में डीआईजी अजय साहनी ने पूरे एनकाउंटर ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। चार वर्षीय बच्ची से दरिंदगी करने वाले अबरार को एसएसपी बदायूँ अंकिता शर्मा की टीमों ने लंगड़ा कर दिया। लखनऊ व पीलीभीत एनकाउंटर से पहले शामली में खूंखार अपराधी पचास हजारी इनामी महताब मारा गया। बुलंदशहर में दस वर्षीय बेटी से रेप करने वाले इरफान को एसएसपी दिनेश सिंह की टीमों ने लंगड़ा किया है। अलीगढ़ में गोकशी की तमाम घटनाओं को अंजाम देने वाले इनामी अपराधी फरमान अली लंगड़ा हुआ है। बहराइच में फिरोज और मुल्कराज लंगड़े हुए हैं। डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण का कहना है कि प्रदेश शासन की मंशानुरूप अपराधियों को उनकी ही भाषा में जवाब देने का काम उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है। बरेली में दो साल में जुर्म की दुनिया के खलनायकों पे एसएसपी अनुराग आर्य ने ताबड़तोड़ एक्शन हंटर चलाया। टाइगर मानुष पारीक व लेडी सिंघम अंशिका वर्मा संग तौकीर ऑपरेशन अंजाम देने के साथ ही कई इनामी खूंखार अपराधियों के अनुराग आर्य टीम ने एनकाउंटर किये। संपत्ति फ्रीज कराने, जिलाबदर कराने, हिस्ट्रीशीट खोलने व संगठित अपराध पे भरपूर कार्रवाई बरेली में हुईं हैं।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp