न्यू ईयर 2026 : एडीजी रमित शर्मा ने वीसी के जरिये दो रेंज प्रमुखों व 9 कप्तानों को दिए सुरक्षा व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर के बाबत अहम निर्देश ! शराब सेवन कर सड़कों पे स्टंट करने वालों को सख्ती से सिखायी जाए कानून की भाषा
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। नूतन वर्ष पर लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके, इसके लिए बुधवार शाम एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बदायूँ, बरेली, शाहजहाँपुर, रामपुर जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ ही रेंज प्रभारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कई खास बिन्दुओं पे दिशा निर्देश देते हुए सभी बिन्दुओं पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। अपर पुलिस महानिदेशक ने जिलों के पुलिस कप्तानों व दोनों डीआईजी को निर्देश दिए हैं कि नववर्ष की पूर्व संध्या पे प्रमुख बाजारों, न्यू ईयर प्रोग्राम स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल आदि जगहों पर फुट पेट्रोलिंग की जाए। जोन पुलिस मुखिया ने कहा है कि सभी आयोजन स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आयोजन स्थलों पर सभी सुरक्षा मानक पहले ही चेक करा लिए जायें। क्राउड मैनेजमेंट पर खासी फोकस रहे। एडीजी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि न्यू ईयर जश्न की आड़ में किसी भी तरह की अराजकता ना होने पाए। यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे। सड़कों पे स्टंट करने वालों को कानून की भाषा सिखायी जाए। शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पे सख्ती की जाए। डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज गोबू, डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी, एसएसपी बरेली अनुराग आर्य, एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल, एसपी रामपुर विधासागर मिश्र, एसपी पीलीभीत अभिषेक यादव, एसपी बिजनौर अभिषेक झा, एसपी शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी, एसपी अमरोहा अमित आनंद, एसपी संभल कृष्ण विश्नोई व कप्तान बदायूँ ब्रजेश सिंह को एडीजी रमित शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न आयोजनों के मौके पर कहीं भी हर्ष फायरिंग जैसी घटना ना होने पाए। आयोजन स्थलों पर सिविल ड्रेस में पुलिस बल मुस्तैद किया जाए। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।