नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कुंवरगांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा, फरार चल रहा शातिर गौतस्कर

रिपोर्ट-अमन रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

जे.आई.न्यूज/बदायूं: -

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर एवं खासपुर के जंगल में बीते दिनों ईख के खेत में गौकशी की घटना सामने आई थी, जहाँ पुलिस को खेत में गौवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस ने अवशेषों को दफन कराने के बाद सरताज, बब्लू, शिफ्ते रज़ा और नवासे पुत्र बैसर अली निवासी करौतिया के खिलाफ गौकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से सरताज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि नवासे सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। वृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस हुसैनपुर के जंगल में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर युवक ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो युवक के दाहिने पैर में लगी। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम नवासे पुत्र बैसर अली निवासी करौतिया बताया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ गौकशी सहित कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक युवक को पकड़ा गया है, जिसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा उसके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp