नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

वरिष्ठ सपा नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने मौलानाओं का फूल-मालाओं से किया इस्तकबाल

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई० न्यूज़):

हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने इस साल भी अपने प्रतिष्ठान हसन फिलिंग स्टेशन, सहसवान पर नगर की विभिन्न मस्जिदों के इमामों और मौलानाओं को आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर लड्डन मियां ने सभी मौलानाओं को फूलों की मालाएं पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लड्डन मियां ने हर साल की तरह इस बार भी मौलानाओं को नजराना पेश किया। वहीं, सभी ने मिलकर देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं कीं। वहीं आपको बता दें लड्डन मियां पहले रमजान से लेकर आखिरी रमजान तक पूरे महीने गरीबों, बेवाओं, मज़लूम, बेसहारा लोगों की पूरे महीने मदद करते रहते हैं आज भी उन्होंने सैकड़ो की तादाद में ऐसे लोगों की मुट्ठी बांधकर मदद की जिसे पाकर सभी ने उनके लिए लंबी उम्र और तरक्की की दुआएं दी। लड्डन मियां द्वारा इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

whatsapp whatsapp