नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

स्वतंत्रता दिवस का सूरज निकलने से कुछ घंटों पहले डबल मर्डर की जघन्य वारदात से थर्राया यूपी का बदायूँ जनपद : घर के अंदर माँ-बेटी का अतिनिर्मम खून ! एडीजी ने डीआईजी-कप्तान संग किया मौका मुआयना ! संदिग्ध नातेदार हिरासत में

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस का सूरज निकलने से कुछ घंटों पहले यूपी का बदायूँ जनपद डबल मर्डर की जघन्य वारदात से थर्रा गया। दातागंज कोतवाली के गाँव वीरमपुर में महिला शांति सिंह (72) व उनकी बेवा बेटी जयंती (39) की 14/15 अगस्त की देर रात चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी। गाँव के बाहर निर्माणाधीन मकान में सोते वक्त डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। साथ में रह रहे रिश्तेदार युवक विपिन के हाथ में चाकू से सिर्फ मामूली वार हुआ है। विपिन के कई विरोधाभासी बयानों और घटना में सिर्फ चाकू से मामूली चोट लगने की संदिग्धता के चलते उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। घटना की पृष्ठभूमि में बताया गया है कि शांति सिंह के पति वीरेंद्र सिंह और उसकी बेटी जयंती सिंह के पति गजेंद्र सिंह की पूर्व में मौत हो चुकी है। ससुराल पक्ष से जमीनी विवाद के चलते जयंती सिंह अपनी मां शांति सिंह के साथ बीरमपुर गांव में अलग मकान में रह रही थीं। उनके साथ विपिन भी कुछ समय से रहने लगा था। हाल ही में जयंती सिंह ने जमीन बेची थी, जिसको लेकर ससुराली पक्ष जयंती सिंह से काफी नाराज चल रहा था। जयंती सिंह के 6 भाई वीरमपुर में पुराने मकान में रहते आ रहे हैं। हजरतपुर थाना के चितरी निवासी विपिन ने घटना के संदर्भ में कई तरह की कहानी पुलिस को बतायी हैं। विपिन से पूछताछ तेजी से चल रही है। डबल मर्डर की सूचना पर एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी व एसएसपी बदायूँ डॉ ब्रजेश सिंह के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि समय रहते घटना का अनावरण किया जाए। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp