Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

एसएसपी बदायूं द्वारा थाना सिविल लाइन के नए कार्यालय का उद्घाटन, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने सोमवार को थाना सिविल लाइन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि आम जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन हरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए जनता को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

whatsapp whatsapp