नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

आधी रात नये कप्तान पहुंचे थाने, खाकी वालों में खलबली : चार्ज लेते ही ली मीटिंग, क्राइम कण्ट्रोल व महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। योगी सरकार के आईपीएस राहुल भाटी पुलिस कप्तानी संभालने के साथ ही एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। ट्रांसफर लिस्ट जारी होने के बाद देर रात श्रावस्ती जिला मुख्यालय पहुंच 2018 बैच के आईपीएस राहुल भाटी ने चार्ज संभाला। सीओ भिनगा व सीओ इकौना ने नये पुलिस कप्तान का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। सोमवार को एसपी ने जनपद श्रावस्ती के दूरदराज क्षेत्रों से पुलिस कार्यालय फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने एसपी ऑफिस की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखीं। सभी शाखा प्रभारियों संग कप्तान ने मीटिंग की। निर्देश दिए कि प्रदेश शासन की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत समस्त जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभायें। किसी स्तर पे चूक नहीं होनी चाहिए। देवीपाटन परिक्षेत्र के श्रावस्ती जिले के नये एसपी भाटी ने जिलेभर के मातहत अधिकारियों तथा थानेदारों को स्पष्ट मैसेज दिया है कि क्राइम कण्ट्रोल, बेहतर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकतायें हैं। आम जनता से थानों, पुलिस चौकियों में सलीके से पेश आया जाये। तमाम त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, लगातार फुट पेट्रोलिंग करने, जनता से संवाद कायम करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार रात कप्तान राहुल भाटी ने नवीन मॉडर्न पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर समेत थाने के विभिन्न अभिलेख खंगाले। एसपी ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं कि सक्रिय अपराधियों के खिलाफ एक्शन लें। संदिग्धों, अराजक तत्वों, इंटरनेट मीडिया पे कड़ी निगरानी रखें। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp