नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी में 3 कप्तानों पे गिरी गाज, हेडक्वार्टर अटैच ! नीरज जादौन, अशोक मीना समेत कई अफसरों की परफॉर्मेंस पे भरोसा ! 16 आईपीएस अधिकारियों की दौड़ी तबादला एक्सप्रेस

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। योगी सरकार ने यूपी में गुरुवार को फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ाई। तीन पुलिस कप्तानों को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से अटैच किया गया है। सोलह आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के क्रम में एसपी सुरक्षा लखनऊ जय प्रकाश सिंह को एसपी उन्नाव, एसएसपी अलीगढ़ संजीव सुमन को एसपी देवरिया, एसपी हरदोई नीरज कुमार जादौन को एसएसपी अलीगढ़,एसपी सोनभद्र अशोक कुमार मीना को पुलिस कप्तान हरदोई, एसपी रेलवे आगरा अभिषेक वर्मा को एसपी सोनभद्र, एसपी उन्नाव दीपक भूकर को एसपी प्रतापगढ़, एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार को एसएसपी आजमगढ़ बनाया गया है। एसपी अंबेडकरनगर केशव कुमार को एसपी कुशीनगर, एसपी औरैया अभिजीत आर शंकर को एसपी अंबेडकरनगर की कमान सौंपी गई है। डीसीपी प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट अभिषेक भारती को एसपी औरैया नियुक्त किया गया है। एसएसपी आजमगढ़ हेमराज मीना, एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा, एसपी देवरिया विक्रांत वीर को डीजीपी हेडक्वार्टर सिग्नेचर बिल्डिंग लखनऊ अटैच किया गया है। चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को फील्ड पोस्टिंग मिली है। शांडिल्य को डीसीपी प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली है। एएसपी से एसपी बने अनिल कुमार झा को एसपी रेलवे आगरा बनाया गया है। झा अभी तक बलिया के एडिशनल एसपी की कमान संभाले हुए थे। 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात उपसेनानायक से सेनानायक बने सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है। यूपी में तीन दिनों से ताबड़तोड़ तबादला एक्सप्रेस का दौर जारी है। गुरुवार की लिस्ट साफ साफ बता रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व डीजीपी राजीव कृष्ण ने कुछ चर्चित आईपीएस अफसरों की बेहतर परफॉर्मेंस पे भरोसा जताया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp