नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मिशन शक्ति फेज पांच का कोतवाली में हुआ शुभारंभ, नारी को सशक्त, स्वावलंबी बनाने में जुटी खाकी।

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

सहसवान कोतवाली प्रांगण में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया इसमें महिला पुलिसकर्मी और क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुई सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन सुना।


महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के तहत कोतवाली में लाइव प्रसारण दिखाया गया। महिला पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। 


बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसबान-बताते चलें आज कोतवाली प्रांगण में मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के अंतर्गत महिला पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को जागरुक कर कोई भी घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की बात कही उन्हें पुलिस हेल्पलाइन  नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई शासन के निर्देश पर नवरात्रि के मौके पर मिशन शक्ति अभियान फेज पांच चलाया जा रहा है, जिसके तहत सहसवान कोतवाली में तैनात महिला पुलिस की टीम ने बालिकाओं, छात्राओं,एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु गांव गांव, मोहल्ला, शिक्षण संस्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाए जा रहे ।मिशन नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्प डेस्क एंटी रोमियो स्क्वायड बाल श्रम उन्मूलन यूपी 112 वूमेन पावर लाइन 1090 साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च ‌‌ प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ कर्मवीर सिंह थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp