नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं स्कूली छात्राओं ने जिलाधिकारी अवनीश रायको के बांधी राखी, तथा सैनिकों के लिए भी भेजी राखी

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें आज दिनांक 08/08/20250 शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय को ब्लूमिंग डेल स्कूल, टीथोनस स्कूल एवं एपीएस स्कूल की छात्राओं ने राखी बांधी। जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस अवसर पर छात्राओं ने न केवल जिलाधिकारी को राखी बांधी, बल्कि देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए राखियों का एक विशेष बॉक्स भी भेंट किया। उन्होंने बताया कि यह पहल देश की रक्षा में लगे जवानों के प्रति सम्मान और भाईचारे का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने इस भावपूर्ण कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से अवगत कराया। सभागार में रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता एवं देशप्रेम की भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में ब्लूमिंगडेल स्कूल, टीथोनस स्कूल एवं एपीएस स्कूल की अध्यापिकाएं, छात्राएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp