नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के गोरखपुर में छात्र की हत्या : आगजनी-पथराव के बीच खूब हुआ बवाल ! पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड ! पशु तस्करों की तलाश में एसटीएफ, पुलिस की 6 टीमें ! सीएम बोले दोषी बख्शे नहीं जायेंगे ! प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश ! एडीजी एलओ पहुंचे गोरखपुर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के गोरखपुर में पशु तस्करों ने छात्र दीपक गुप्ता की हत्या कर दी। घटना के बाद आगजनी, पथराव, सड़क जाम कर खूब बवाल हुआ। यूपी पुलिस, पीएसी ने सख्ती कर लॉ एंड ऑर्डर संभाला। सीएम योगी, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण ने पूरे मामले की जानकारी हासिल कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीजी एलओ अमिताभ यश को गोरखपुर भेजा गया है। चौकी प्रभारी समेत पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड की गयी है। तस्करों की गिरफ्तारी को यूपी एसटीएफ, गोरखपुर पुलिस की 6 टीमें लगी हैं। गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो गाड़ियों से ग्राम मऊआचापी में घटना कारित करने पहुंचे तस्करों की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गयी। ग्रामीणों संग तस्करों का पीछा करते छात्र दीपक गुप्ता गाँव से बाहर काफी आगे निकल गया। आरोप है कि तस्करों ने अगवा कर दीपक की निर्मम हत्या कर दी। दीपक की तलाश करने के दौरान ग्रामीणों ने तस्करों के साथी व तस्करों की एक गाड़ी पकड़ ली। पकड़े गए तस्कर की जमकर पिटाई लगाने के साथ ही आगजनी करते हुए ग्रामीणों ने तस्कर की गाड़ी फूंक दी। इधर, कई घंटे बाद दीपक की लाश मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा उबाल खा गया। मंगलवार सुबह सड़क जाम कर बवाल शुरू हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। यदि पुलिस समय रहते एक्शन लेकर तस्करों की तलाश करती तो दीपक को बचाया जा सकता था। धक्कामुक्की कर पुलिस पर पथराव किया गया। भीड़ कई बार पुलिस पे उग्र हुई। सख्ती के साथ स्थिति नियंत्रित कर लॉ एंड ऑर्डर संभाला गया। मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि तस्कर किसी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे। डीजीपी मुख्यालय ने बताया कि चौकी प्रभारी समेत पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड कर विभागीय जांच बिठा दी गयी है। पूरे घटनाक्रम की डीजीपी ने एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, एसएसपी से जानकारी लेते हुए तत्काल तस्करों की गिरफ्तारी, पूरे प्रकरण में विधिक एक्शन के सख्त निर्देश दिए हैं। एसएसपी गोरखपुर राजकरन नैय्यर की 6 टीमों संग यूपी एसटीएफ तस्करों की तलाश में जुटी है। मुख्यालय से गोरखपुर पहुंचे एडीजी एलओ अमिताभ यश पूरे मामले की जांच रिपोर्ट डीजीपी, गृह विभाग, सीएम को देंगे। इलाके में भारी फोर्स फुट पेट्रोलिंग कर रही है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp