नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

आधी रात शहर की सड़कों पे टाइगर : नगरीय थानों का रिस्पांस टाइम चेक कराया शहर पुलिस कप्तान ने ! क्राइम कंट्रोल व लॉ-एंड-ऑर्डर की दिशा में खाकी की संजीदगी ....

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली शहर के एसपी सिटी 2020 बैच के आईपीएस मानुष पारीक एक्शनमोड में हैं। शहर की पुलिस कप्तानी संभालने के बाद से जरायम की दुनिया के खलनायकों के खिलाफ पारीक की बेमिसाल पारी जारी है। फास्ट पुलिसिंग, बेसिक पुलिसिंग की दिशा में सार्थक कदम उठाते हुए शहर पुलिस कप्तान पारीक ने शुक्रवार आधी रात यानी डेढ़ बजे शहरी थानों का रिस्पांस टाइम चेक कराया। कोतवाली, किला, सुभाषनगर, बारादरी, प्रेमनगर, महिला थाना, कैंट, सीबीगंज, इज्जतनगर थानों का रिस्पांस टाइम चेक कराने के साथ ही एसपी मानुष पारीक ने सीओ सिटी वन, सीओ टू, सीओ थर्ड समेत सभी नगरीय थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि क्राइम कंट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पूरी संजीदगी से काम किया जाये। पुलिस का रिस्पांस टाइम बेहतर से बेहतर होना चाहिए। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में शहर पुलिस कप्तान मानुष पारीक ने पिछले दिनों रात दिन ताबड़तोड़ मेहनत कर कई बड़े इवेंट्स सकुशल निपटाये। कई बड़े गैंग पकड़े। पुलिस की रात्रि गस्त व्यवस्था सुदृढ़ बनाने को आधी आधी रात थाने, पुलिस चौकियाँ, पुलिस पिकेट्स चेक किये। लापरवाह, गैरअनुशासित वर्दी वालों पर एक्शन लिया। कानून हाथ में लेने वालों को कानून की भाषा सिखाते हुए शिकंजा कसा। अब तक दर्जनों पीसी कर चुके आईपीएस मानुष पारीक ने अपनी बेहतर परफॉर्मेंस के बूते पब्लिक में भी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। एसएसपी समेत आला अफसरों के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले मानुष पारीक ने पर्दे के पीछे जरायम कर रहे कई अपराधी गिरोहों का भी भंडाफोड़ किया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp