Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

योगीराज का इंसाफ : एक और पापी धरती से साफ ! मनबढ़ अफसर खान मुठभेड़ में ढ़ेर ! चर्चित बदायूँ डबल मर्डर में बुलडोजर एक्शन

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। इंसाफ हाथों हाथ। योगी राज में जरायम की दुनिया के खलनायक कितने भी शातिर क्यों न हों, योगी की पुलिस से बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। बरेली और बदायूँ हत्याकांडों में मंगलवार को बड़ा एक्शन ले लिया गया है। दिनदहाड़े भरी पंचायत में सास-साले की हत्या करने वाले अफसर खान को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। यानी एक और अपराधी दुनिया से हुआ साफ। बदायूँ डबल मर्डर मामले में हत्यारोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती देने वाले अफसर खान ने बरेली में भरी पंचायत में जघन्य जरायम कर डाला। पंचायती तमाशबीन बने रहे और अफसर ने सबके सामने सास व साले की चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया, जो अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। सालों पहले मामा का खून कर चुके अफसर ने अपना जरायमी कानून चलाया था। ना पंचायत का कानून उसके लिए कोई मायने रखता था और ना संवैधानिक कानून। यूपी पुलिस के मुताबिक, डबल मर्डर कर चुके अफसर ने फिर दुस्साहस किया। गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल पत्नी के कत्ल की फिराक में था। अवैध हथियार लेकर इज्जतनगर के सहारा ग्राउंड में अफसर खान घूम रहा था। तलाश में जुटी पुलिस टीमों से आमना सामना हुआ तो बैखौफ अफसर खान ने पुलिस टीमें अपने निशाने पर ले लीं। पुलिस टीमों पर ताबड़तोड़ फायर झोंके। टीमों की जवाबी कार्रवाई में अफसर खान मारा गया। बदायूँ के चर्चित डबल मर्डर मामले में सख्त मैसेज दिया गया है। हत्यारोपियों की दुकानों पर बुलडोजर चला है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp