नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सीनियर प्रशासनिक अफसर अजय शुक्ला को योगी सरकार ने बनाया प्रमुख सचिव सहकारिता ! यूपी समेत कई राज्यों के अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी पर शुक्ला को दीं बधाईयाँ ! ऊर्जावान अफसर शुक्ला की ताजपोशी से सहकारिता क्षेत्र में भारी बदलाव की संभावना

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। अपनी फास्ट वर्किंग व बेहतर परफॉरमेंस को लेकर सिस्टम में खास पहचान रखने वाले सीनियर आईएएस अजय कुमार शुक्ला अब नई भूमिका में हैं। योगी सरकार ने अजय कुमार शुक्ला को उत्तर प्रदेश का प्रमुख सचिव सहकारिता बनाया है। गोरखपुर समेत कई जिलों के डीएम व प्रमुख मंडलों के कमिश्नर रह चुके शुक्ला ने नगर विकास विभाग का सचिव रहते बेहद सराहनीय कार्य किये हैं। शहरी जल निगम के प्रबंध निदेशक के साथ ही सचिव आयुष विभाग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी पूर्ण सक्रियता के साथ निभा चुके अजय कुमार शुक्ला की वर्किंग पे योगी सरकार ने एक बार फिर भरोसा किया है। प्रमुख सचिव सहकारिता बनते ही शुक्ला को बधाईयाँ देने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में तैनात आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों सहित शुक्ला के शुभ चिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई व शुभकामनायें दीं हैं। राज्य मुख्यालय के तमाम मीडिया कर्मियों संग वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी ने प्रमुख सचिव सहकारिता बनने पर शुक्ला को बधाई दी है। कोविड के दौरान अजय कुमार शुक्ला की वर्किंग की विभिन्न सामाजिक संस्थायें प्रशंसा कर चुकी हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp