एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में यूपी के बरेली जोन की फिर बल्ले-बल्ले : नवंबर में भी नंबर वन बरेली जोन ! आईजीआरएस निस्तारण में बरेली जोन के 2 रेंज व 7 जिले फर्स्ट
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में जनसुनवाई पे मुख्यमंत्री का विशेष फोकस है। मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी में रहने वाले आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतें निस्तारित करने में सूबे का बरेली जोन फिर पहले पायदान पे है। एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में नवंबर महीने की रैंकिंग में बरेली जोन नम्बर वन है। बरेली जोन अंतर्गत मुरादाबाद रेंज व बरेली रेंज भी फर्स्ट हैं। नौ में से 7 जिले भी प्रथम हैं। रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, पीलीभीत, बदायूँ, शाहजहाँपुर अव्वल आये हैं। संभल, बरेली की रैंकिंग निराशाजनक है। संभल की 44 वीं जबकि बरेली की 53 वीं रैंक है। मुख्यमंत्री पहले कई मौकों पर आईजीआरएस रिजल्ट के मुताबिक अफसरों की वर्किंग तय कर लापरवाहों के खिलाफ एक्शन ले चुके हैं। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा आम जनता की सामान्य शिकायतों समेत आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतें गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध, निष्पक्ष तरीके से निस्तारित करने की दिशा में संजीदा रहे हैं। एडीजी जोन जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले अफसरों व कर्मियों का स्पष्टीकरण तक ले चुके हैं। एडीजी रमित शर्मा का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि जनसुनवाई व आईजीआरएस निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं चलेगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।