नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मेहनत का फल होता ही मीठा है : पसीना बहाने का मिल रहा इनाम ! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूपी पुलिस की घनघोर तारीफ ! अशोक आहूजा व तारिक अंसारी समेत विभिन्न लोगों ने चौकस लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी को सराहा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। लाखों जायरीनों की भीड़ वाले तीन दिवसीय आला हजरत उर्स और इस बड़े इवेंट्स के मौके पर निकलने वाले श्रीगंगामहारानी जुलूस को सकुशल निपटाने पे संसार के सबसे बड़े पुलिस बल यानी उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गयी है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों, बुद्धजीवी वर्ग के नागरिकों ने एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में जनपद बरेली में सम्पन्न हुए महत्त्वपूर्ण इवेंट्स के बाबत पुलिस परिवार की कार्यप्रणाली की इंटरनेट मीडिया पे सराहना करते हुए कहा है कि एडीजी साहब ने पूरी टीम को लेकर जिस तरह सक्रियता दिखायी, उससे उन्होंने बरेली शहर की फिजा खराब होने से बचा ली है। एडीजी साहब ने सभी अधिकारियों मंडलायुक्त मैडम, डीआईजी, डीएम व कप्तान के अलावा एसपी सिटी और एसपी अंशिका वर्मा आदि पुलिस बल को अपने तजुर्बे बताये। शहर में निकलकर अपने अधिकारियों के साथ फुट पेट्रोलिंग करके आम जनता से काफी अच्छा समन्वय बनाया। समाजसेवी व उधमी अशोक आहूजा ने कहा है कि एडीजी साहब के नेतृत्व में गंगा जमुनी तहजीब मजबूती से स्थापित करने की बरेली पुलिस प्रशासन की पहल बेहद सराहनीय है। अशोक आहूजा ने एडीजी के अलावा डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारियों को पुलिस टीम समेत बधाई दी है। खलीक अहमद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि ऐसे अधिकारी उत्तर प्रदेश के अन्य जगहों पर जाएंगे तो निश्चित रूप से वहां का माहौल भी बेहतर से बेहतर करने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रमोद कुमार ने लिखा है कि जब अधिकारी अपने पर उतर आयें तो बड़े से बड़े आयोजन को भी सफल बनाने की हैसियत रखते हैं। बिलाल, इरफान ने भी बरेली पुलिस की सराहना की है। तारिक अंसारी ने लिखा है कि घर में चार छह मेहमान आने पे कुछ लोग बेचैन होने लगते हैं। उर्स व श्रीगंगामहारानी जुलूस में तो काफी लोगों को प्रशासन को नियंत्रित करने की चुनौती थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने पूरी शिद्दत से निभाया। इस तरह बुधवार यूपी पुलिस की तारीफ के नाम रहा। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp