नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ खबर चलाने पर मेडिकल संचालक ने पत्रकार को धमकाया

*झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग और गालीबाज मेडिकल संचालक पर बिनावर पुलिस मेहरबान*

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे.आई.न्यूज़): जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र के एक पत्रकार का झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ खबर चलाना एक मेडिकल संचालक को इतना बुरा लगा कि उसने पत्रकार को फोन कर गंदी-गंदी गालियां देते जमकर धमकाया। जिससे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। 

बदायूं जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग जितना मेहरबान है, उतना ही बिनावर पुलिस भी पत्रकार को गाली देने वाले गालीबाज मेडिकल संचालक पर मेहरबान है। जानकारी के अनुसार एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार शिवेंद्र यादव ने हाल ही में झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिससे एक मेडिकल संचालक इतना बौखला गया कि उसने पत्रकार को फोन पर ही धमकाना शुरू कर दिया। पत्रकार शिवेंद्र यादव का आरोप है कि उसे मेडिकल संचालक मनोज पाल उर्फ मुन्ना ने कॉल कर जमकर गलियां दीं। जिसकी शिकायत पत्रकार ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से की। साथ ही 'एक्स' के माध्यम से सीएम, एडीजी जोन बरेली, जिलाधिकारी समेत तमाम आलाधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। पत्रकार शिवेंद्र यादव ने मेडिकल संचालक से जान का खतरा भी बताया है।‌ फिलहाल तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp