नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सै० शुएब नकवी आग़ा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा, उत्तर प्रदेश इकाई का नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष।

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा ने खुशी के साथ घोषणा की है कि संगठन के राष्ट्रीय सचिव  सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को राष्ट्रीय संयोजक  अफरोज अलाउद्दीन की सहमति से उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा के पदाधिकारी और सदस्य यह आशा व्यक्त कर रहे हैं कि शुएब नकवी आग़ा भारतीय संविधान के प्रति दृढ़ विश्वास रखते हुए अल्पसंख्यंक समाज के सभी वर्गों के साथ ही समाज के अन्य समुदायों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके ईमानदार, समर्पित और निष्ठावान प्रयासों से राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा उत्तर प्रदेश में और भी प्रभावशाली और मजबूत बनेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमजद खान तमन्ना जी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा की उत्तर प्रदेश इकाई का 'प्रदेश अध्यक्ष' मनोनीत होने पर सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही उम्मीद जताई है कि सैय्यद शुएब नकवी आग़ा की नियुक्ति समाज में न्याय, समानता और अल्पसंख्यंक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा उन्हें इस नए दायित्व के लिए बधाई देती है और उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना करती है।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp