श्रावण माह व काँवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने को यूपी पुलिस तैयार : बरेली पे होगी खास नजर ! संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त ! डीआईजी अजय साहनी बोले खुराफाती तत्वों से सख्ती से निपटेंगे ! ड्रोन से होगी काँवड़ रुट की निगरानी ! सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे काँवड़ शिविर
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। ग्यारह जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण माह में यूपी पुलिस ने कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त किये हैं। श्रावण माह के सभी सोमवार एवं काँवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हो, इसके लिए डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी ने गुरुवार को मीडिया से रूबरू हो सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियां साझा कीं। डीआईजी के मुताबिक, बरेली रेंज के शाहजहाँपुर, पीलीभीत, बदायूँ और बरेली में संवेदनशील क्षेत्रों में खास निगरानी होगी। पूरे परिक्षेत्र को 08 सुपर जोन, 26 जोन, 78 सेक्टर एवं 218 सबसेक्टरों में बाँटा गया है। सुरक्षा लिहाज से दस एसपी स्तर के अफसरों के अलावा 28 सीओ, 83 थानेदार, 110 इंस्पेक्टर, 855 महिला एसआई व पुरुष सब इंस्पेक्टर के साथ ही मुख्य आरक्षी 767, आरक्षी 2357, महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी 879 के साथ साथ 911 होमगार्डस सहित छह हजार फोर्स मुस्तैद रहेगा। मुख्यालय डीजी रिजर्व से 04 कम्पनी, 02 प्लाटून एवं 01 प्लाटून फ्लड पीएसी, रेन्ज रिजर्व की 03 कम्पनी पीएसी कुल 07 कम्पनी, 01 प्लाटून एवं 01 प्लाटून फ्लड पीएसी कुल 23 प्लाटून पीएसी, 01 प्लाटून फ्लड पीएसी तथा 01 कम्पनी आरएएफ का व्यवस्थापन किया गया है। सुगम ट्रेफिक व्यवस्था को रूट डायवर्जन रहेगा। शनिवार, रविवार, सोमवार को भारी वाहनों की पूर्ण नो इंट्री रहेगी। कांवड़ शिविर सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। सभी कांवड़िया पहचान पत्र रखेंगे। महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। कांवड़ की निर्धारित ऊँचाई 12 फिट रहेगी। गंगा घाटों पर फ्लड पीएसी, नाव, गोताखोरों की व्यवस्था रहेंगीं। काँवड़ रुट पर मांस की दुकानें बंद रहेंगीं। समाचार पत्रों की गाड़ियों समेत अति आवश्यक वस्तुओं को छूट होगी। काँवड़ रुट की ड्रोन से निगरानी होगी। उत्तराखण्ड राज्य संग कोओर्डिनेशन बैठक कर दोनों राज्यों ने बॉर्डर सुरक्षा रणनीति बना ली है।शिवमंदिर सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। प्रत्येक काँवड़ संघ का नोडल अफसर एक एक दारोगा होगा। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि रेंजभर में जनपद बरेली अति संवेदनशील है। बरेली की सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी रहेगी। खुराफाती तत्वों को चिन्हित कर एक्शन लिया जा रहा है। लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाले कानूनी फंदे से बच नहीं सकेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी जारी है। बरेली में अभी मोहर्रम पे भी फरीदपुर इलाके का माहौल खराब करने की कोशिश हुई थी। लखनऊ से शासन की भी बरेली पर नजर होगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।