नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

थानों की दहलीज पे लेडी सिंघम : औचक निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थायें ! आधी आबादी के गुनाहगार व संगीन मामलों के क्रिमिनल ना घूमें खुली हवा में : आईपीएस अंशिका वर्मा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के थानों की जवाबदेही तय करने व प्रशासनिक व्यवस्थायें और बेहतर बनाने की मंशा के क्रम में योगी सरकार के पुलिस अफसरानों ने औचक निरीक्षण का सिलसिला तेज कर दिया है। शनिवार को जनपद बरेली की एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा ने मीरगंज व सिरौली थानों का औचक निरीक्षण किया। बरेली बवाल के उपद्रवियों को एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी सिटी मानुष पारीक संग मिलकर सबक सिखाने वाली लेडी सिंघम अंशिका वर्मा ने थानों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एचएस निगरानी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, गैंग पंजीकरण रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर समेत विभिन्न अभिलेख चेक करने के साथ ही थाना कार्यालय, मैस, बंदी गृह, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का अवलोकन कर सीओ, एसएचओ सहित अन्य मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। कई अपराधी गैंग, नशा तस्कर गैंग व आधी आबादी के साथ घटनायें कर चुके क्रिमिनलों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकीं एसपी अंशिका ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं। आगरा, गोरखपुर में अपनी वर्किंग से पब्लिक के दिलों पे आज भी राज करने वाली अंशिका वर्मा ने सर्किल सीओ व थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला अपराधों व जघन्य वारदातों में संलिप्त अपराधी किसी हाल में खुली हवा में सांस ना लेने पायें। अभियान चलाकर वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जाए। आईपीएस अंशिका वर्मा ने थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग जारी रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp