नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

एक्शन मोड में दिखे तहसीलदार ! दो गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण

गौवंशीय पशु के साथ क्रूरता बर्दाश्त नहीं: दुष्यंत प्रताप सिंह

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़): डीएम अविनाश सिंह के निरीक्षण के बाद नवाबगंज प्रशासन पूरी तरह से एक्शनमोड में आ गया है। कल मंगलवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के उपरांत आज बुधवार को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने क्षेत्र की दो गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने दलेल नगर और सूरजपुर परौरिया की गौशाला का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सूरजपुर परौरिया की गौशाला में एक गाय बीमार अवस्था में मिली, तहसीलदार ने बिना देर किए वहीं से पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल बीमार गाय का उपचार कराया जाए। वहीं दोनों गौशालाओं में गंदगी मिलने एवं गोवंशीय पशुओं के लिए मानक के अनुसार चारा न मिलने पर उन्होंने गौशाला संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल गौशाला की स्थिति को सुधारा जाए और सभी पशुओं के लिए मानक के अनुसार चारे की व्यवस्था की जाए। वहीं उन्होंने चेतावनी भी दी कि गौवंशीय पशुओं के साथ किसी भी तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर गौशालाओं में कोई भी खामी पायी गयी तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह का सख्त अंदाज देख क्षेत्र में गौशाला संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।












YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp