नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

हाईस्पीड होमवर्क : ग्राउंड पे उतर लेडी सिंघम अंशिका वर्मा ने परखीं व्यवस्थायें ! कप्तान अनुराग आर्य की अगुवाई में सकुशल कांवड़ यात्रा निपटाने को जोरदार तैयारियां ! सियासी रण 2027 के मद्देनजर बदअमनी फैलाने वालों पे खुफिया नजर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली जनपद में शांतिपूर्ण माहौल में श्रावण मास व कांवड़ यात्रा संपन्न कराने को आईपीएस अनुराग आर्य ने कमर कस ली है। श्रावण मास के दौरान पिछले कई वर्षों में बरेली के विभिन्न इलाकों में लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी हुईं घटनायें ध्यान में रखते हुए एसएसपी बरेली ने सुरक्षा व्यवस्था व लॉ एंड ऑर्डर के बाबत होमवर्क हाई स्पीड में शुरू कर दिया है। बेहद जरूरी 36 बिन्दुओं पे एसएसपी अनुराग आर्य ने अपनी टीम को अनुपालन सुनिश्चित करने ग्राउंड पर उतारा है। शनिवार को बरेली की एसपी सॉउथ आईपीएस अंशिका वर्मा ने एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान के साथ संवेदनशील कांवड़ रुट चेक किये। कांवड़ रुट पर आने वाली सभी समस्याओं के समय रहते निस्तारण पे लेडी सिंघम ने जोर दिया है। मातहतों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी स्तर पे कोई लापरवाही न हो। कांवड़ यात्रा 2026 ऐसे मौके पर है, जब 2027 का सियासी रण तैयार है। बदअमनी फैलाने वाले असामाजिक तत्व अपना खुराफाती दिमाग दौड़ाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, ऐसे में यूपी पुलिस की सतर्कता व संवेदनशीलता बहुत जरूरी है। कप्तान अनुराग आर्य की अगुवाई में टाइगर मानुष पारीक संग ऑपरेशन तौकीर अंजाम तक पहुंचाने को लेकर मीडिया सुर्खियों में रहने वाली लेडी सिंघम अंशिका वर्मा ने मातहतों को निर्देश दिए हैं कि खुराफाती तत्वों की पूरी कुंडली तैयार कर ली जाए। तीस जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर खुफिया जिम्मेदारों को खासतौर पर अलर्टमोड पे रहने के निर्देश हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp