बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर में बदमाशों द्वारा मां बेटी की चाकूओं से गोदकर हत्या
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें आज दिनाँक 15.08.2025 को थाना दातागंज के ग्राम बीरमपुर में शांति पत्नी वीरेन्द्र सिंह जाति ठाकुर उम्र करीब 75 वर्ष व उसकी बेटी जयंती पत्नी गजेंद्र सिंह जाति ठाकुर निवासी ग्राम रोटा थाना वजीरगंज बदायूँ उम्र 42 वर्ष दोनों की अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू मारकर हत्या की घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से वार्तालाप कर घटना की संक्षिप्त जानकारी ली गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतिकाओ के शवो का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा मौके पर सर्विलांस/एसओजी टीम व फिल्ड यूनिट मय पुलिस बल मौजूद हैं।