Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

थाना समाधान दिवस में जन शिकायतों पर सख्त दिखीं एसडीएम निधि शुक्ला

फतेहगंज पश्चिमी थाने में आयोजित समाधान दिवस में अधीनस्थों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी):

जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम निधि शुक्ला ने की।


समाधान दिवस के दौरान उप-जिलाधिकारी निधि शुक्ला ने आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम निधि शुक्ला ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जन-शिकायतों को गंभीरता से लें और उन पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं, ताकि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया गया। मीरगंज की एसडीएम निधि शुक्ला ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़)

whatsapp whatsapp