Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में पत्रकारों ने बनाया नया संगठन, नीरज सक्सेना बने अध्यक्ष

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते सहसवान नगर में क्षेत्र के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार आतिफ निसार जेनूँ के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में नीरज सक्सेना को अध्यक्ष, अतर सिंह शाक्य और महेंद्र सक्सेना को संरक्षक, अबीर सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा एसपी सिंह, आसिम अली, सैयद तुफैल अहमद और रिंकू भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सौरभ गुप्ता और तारिक अली को महासचिव तथा योगेंद्र यादव और मुकीम अहमद को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मोहम्मद शान रवि कुमार व अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। संगठन का उद्देश्य निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।

बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने तथा पत्रकार हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

whatsapp whatsapp