सहसवान संपूर्ण समाधान दिवस में किसी कारणवश नहीं पहुंचे जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह सुनी शिकायतें
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसबान- बताते चलें आज शनिवार को सहसवान तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें स्थानीय सहित दूर दराज गांवों से आए 34 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतों को उप जिलाधिकारी के समक्ष रखा सभी शिकायतों को सुना गया लेकिन मौके पर पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका इस दौरान आई शिकायतों में राजस्व विभाग, बिजली विभाग पुलिस विभाग, आपूर्ति विभाग विकास विभाग के संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए बता दे।समाधान दिवस में आज जिलाधिकारी के आने की सूचना पर फरियादियों का तांता लगा रहा लेकिन तहसील समाधान दिवस में किसी कारणवश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी नहीं पहुंच पाए जिससे उनका इंतजार कर रहे कुछ लोगों में मायूसी दिखी। इस दौरान सीएमओ बदायूं व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान एस एच ओ सहसवान एस एच ओ गुजरिया एस एच ओ सहसवान एस एच ओ इस्लामनगर व जरीफ नगर व उघैती सहित सभी विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।