नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में नाले में पलटा ई-रिक्शा, महिला गंभीर रूप से घायल, मासूम बाल-बाल बचा

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें नगर सहसवान के सैफुल्लागंज राजमार्ग पर चल रहे नाले के निर्माण कार्य की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार को राजमार्ग के टूटे हिस्से से गुजरते समय एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, जिससे ई-रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी गोद में बैठा मासूम बच्चा भी नाले में गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक सवारियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान सड़क का टूटा हिस्सा आने से ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और सीधे नाले में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नाले में उतरकर महिला और उसके मासूम बच्चे को बाहर निकाला।

हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मासूम को हल्की चोटें बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

गौरतलब है कि सैफुल्लागंज राजमार्ग पर नाले का निर्माण कार्य काफी लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आए दिन लोग इस मार्ग पर गिरकर घायल हो रहे हैं। नाले की गहराई अधिक होने के कारण हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों ने प्रशासन से नाले का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp