सहसवान की बेटी तूबा खानम ने लहराया परचम, ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) में हासिल की सफलता
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। तूबा खानम ने प्रतिष्ठित 'ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन' (AIBE-XXI) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तूबा खानम (सुपुत्री डा0 राशिद अली खान) ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता पर उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आरकेएम एकेडमी राय साहब की कोठी बाजार विसंगंज से स्कूल के संस्थापक आदर्श सक्सेना के स्कूल से हुई ।और वकालत की डिग्री विक्रम सक्सेना के निर्देशन में बांके बिहारी ला कॉलेज उझानी से हुई थी ।
तूबा खानम की इस उपलब्धि ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है और वे भविष्य में एक कुशल अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएँ देने के लिए तैयार हैं।