नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

करंट की चपेट में आने से बैल की मौत, लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर कटरा में शुक्रवार सुबह एक बैल की अंडरग्राउंड विद्युत लाइन में करंट उतरने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के दौरान क्षेत्र में अंडरग्राउंड बिजली लाइन में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बारिश होने पर एहतियात के तौर पर इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती थी। इस बार भी लोगों ने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन कर सप्लाई बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही समय पर बिजली आपूर्ति बंद की गई। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी स्थान पर सुबह एक बच्चा भी बिजली के बॉक्स में आए करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया था। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती, तो बैल की जान बचाई जा सकती थी।

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में फैले करंट की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। वहीं, बिजली विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

whatsapp whatsapp