नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

एसटीएफ के संस्थापक यूपी के पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता नहीं रहे ! उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण व उत्तराखंड पुलिस प्रमुख दीपम सेठ समेत तमाम पुलिस अफसरों ने जताया शोक ! अपने जमाने के चर्चित आईपीएस अफसरों में शुमार रहे केएल गुप्ता

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। एसटीएफ के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक केएल गुप्ता का निधन हो गया है। पूर्व डीजीपी के निधन पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी समेत तमाम पुलिस अफसरों के साथ ही कई पूर्व पुलिस महानिदेशकों ने गहरा शोक प्रकट किया है। विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल के बॉस आईपीएस राजीव कृष्ण ने पूर्व डीजीपी यूपी केएल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक जताया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री केएल गुप्ता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। हमने एक यशस्वी, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी पुलिस अधिकारी को खो दिया। श्री केएल गुप्ता जी ने न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल को अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से नई दिशा दी, बल्कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर एक ऐतिहासिक पहल की। वे अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और कार्य में उत्कृष्टता के प्रतीक थे। उत्तर प्रदेश पुलिस उनके नेतृत्व, योगदान और सेवा को सदैव गर्व के साथ स्मरण करेगी। इस अपूरणीय क्षति पर मैं, उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से, केएल गुप्ता जी के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के अलावा उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ, उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह, पूर्व डीजीपी विजय कुमार, पूर्व डीजीपी मुकुल गोयल, पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार, पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात डीजी दलजीत सिंह चौधरी, पूर्व डीजी रंजन द्विवेदी, पूर्व डीजीपी डीएस चौहान, पूर्व डीजी आनंद कुमार, पूर्व डीजी अविनाश चंद्र, पूर्व डीजी एसएन सावत, डीजी जेल पीसी मीना, पूर्व डीजी बृजभूषण शर्मा ने सूबे के पूर्व पुलिस मुखिया केएल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक जताया है। केएल गुप्ता अपने जमाने के काफी अनुभवी पुलिस अफसरों में शुमार रह चुके हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp