Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, युवा ब्राह्मण महासभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुई, जिसमें भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना दिया।

महासभा के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए समाज के उत्थान में योगदान दें।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता पंडित अमन मयंक शर्मा तथा महासभा के कई पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम ने समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

whatsapp whatsapp