सहसवान कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की बाइक सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
बदायूं (जे०आई०न्यूज़)
बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ह्रदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान, अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 11.12.2025 को थाना सहसवान पुलिस द्वारा कस्बा सहसवान में फाईव स्टार गली से एक मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर रजिस्ट्रेशन नं0 UP 24 BJ 2177 चोरी होने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 504/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अनावरण कर 01 नफर अभियुक्त सोहेल उर्फ चुन्ना पुत्र उस्मान निवासी मौहल्ला रूस्तमटोला थाना सहसवान जनपद बदायूँ को बिसौली - सैफुल्लागंज रोड पर बने मन्दिर से चोरी की मो0सा0 हीरो स्पलेन्डर नं0 UP24BJ2177 उपरोक्त के साथ गिरफ्तार किया गया।