नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मोहर्रम जुलूस ड्यूटी व वीवीआईपी ड्यूटी से गैरहाजिर दारोगा और मुख्य आरक्षी समेत तीन वर्दीवाले सस्पेंड ! अतिसंवेदनशील ड्यूटी को बनाया मजाक, कप्तान की गिरी गाज ! दारोगाजी तो बड़े बेलगाम निकले : गलती भी ऊपर से सीनाजोरी

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी पुलिस के बेलगाम वर्दी वाले अपनी अनैतिक व गैरजिम्मेदाराना हरकतों के चलते खाकी की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यूपी के बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने दारोगा समेत तीन खाकी वालों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। त्योहारों के नजरिये से बरेली संवेदनशील जनपदों में शुमार है। मोहर्रम के मौके पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में तैनात सबइंस्पेक्टर सतेन्द्र कुमार व मुख्य आरक्षी मोहित कुमार की ड्यूटी पाँच जुलाई की रात ताजिया जुलूस में ग्राम मीरापुर में लगायी गयी थी। मनमानी देखिए कि दारोगा जी अतिसंवेदनशील ड्यूटीस्थल पर पहुंचे ही नहीं। चेक करने पे दारोगाजी मौके से नदारद मिले। चेकिंग में खुलासा हुआ कि ड्यूटी पॉइंट पर सिपाही दारु के नशे में टल्ली मिला। मतलब लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ी इतनी महत्त्वपूर्ण ड्यूटी को मजाक बनाकर रख दिया गया। मेडिकल परीक्षण में सिपाही के शराब के नशे में होने की पुष्टि हो गयी। सिपाही अपने जिन सीनियर अफसर यानी दारोगाजी के सानिध्य में लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी कर रहा था, वो दारोगा जी पूरी तरह बेलगाम निकले। ड्यूटी से गैर हाजिर होने के चलते सीनियर स्तर से दारोगा जी को कॉल की गयी। दारोगा जी ने कॉल तक रिसीव नहीं की। दारोगाजी लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी ड्यूटी को लेकर तो संवेदनहीन निकले ही साथ साथ जन सुनवाई प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में घोर लापरवाही बरतने के दोषी पाये गए हैं। अनुशासित पुलिस महकमे के अंग ये दारोगा जी अनुशासनहीनता करने के भी दोषी पाए गए हैं। मीटिंग में सीनियर अफसरों के दिशा निर्देशों का अनुपालन करने के बजाय दारोगा जी सीनियर अफसरों से तर्क वितर्क करने के भी दोषी पाए गए हैं। यहाँ तक आरोप है कि दारोगा जी मदिरापान के आदी हैं। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने दारोगा सतेन्द्र कुमार, सिपाही मोहित कुमार का तत्काल प्रभाव से सस्पेंशन किया है। डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी बिठा दी है। जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना में ही तैनात यूपी पुलिस के एक और बेलगाम वर्दी वाले महाशय पे एसएसपी के एक्शन की गाज गिरी है। भारत गणराज्य की महामहिम राष्ट्रपति के बरेली दौरे के दौरान अति महत्त्वपूर्ण ड्यूटी से मुख्य आरक्षी अमित कुमार गैरहाजिर मिले। सीओ मिलक रामपुर की चेकिंग में वीवीआईपी ड्यूटी से मुख्य आरक्षी गायब था। जांच में सामने आया है कि ये मुख्य आरक्षी भी शराब पीने का आदी है। आईपीएस अनुराग आर्य ने मुख्य आरक्षी अमित कुमार को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp