नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में यूपी का संतकबीरनगर जिला फिर नम्बर वन : कप्तान संदीप मीना की मेहनत लायी रंग ! जनसुनवाई प्रथम अभियान ने दिखाया असरदार असर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। सीएम योगी आदित्यनाथ की सीधी मॉनिटरिंग में प्रदेशभर में संचालित जन शिकायत निवारण प्रणाली यानी आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश का संतकबीरनगर जनपद अक्टूबर महीने की रैंकिंग में अव्वल आया है। यूपी के संतकबीरनगर जनपद को ये सफलता पुलिस कप्तान संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में मिली है। 2018 बैच के एक्टिव आईपीएस अफसर संदीप कुमार मीना ने गोरखपुर जोन के संतकबीरनगर जिले की पुलिस कप्तानी संभालते ही जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पे जोर दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के साथ ही विभिन्न माध्यमों से आने वाली जनता की समस्याओं के निदान पे फोकस किया। आईपीएस संदीप कुमार मीना ने संतकबीरनगर में वृहद पैमाने पे जनसुनवाई फर्स्ट नाम से अभियान चलाया हुआ है। चौकी व थानों में जनता की सुनवाई को पहले तवज्जो देने के स्पष्ट निर्देश चौकी प्रभारियों, थानेदारों को दिए हुए हैं। सर्किल ऑफिसरों, एडिशनल एसपी को जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में लगाया गया है। खुद कप्तान फाइनल समीक्षा करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते आ रहे हैं। आखिरकार कप्तान की मेहनत रंग लायी। लगातार पाँचवी बार संतकबीरनगर जनपद की समूचे उत्तर प्रदेश में फर्स्ट रैंकिंग आई है। जिलेभर के थानेदारों को कप्तान के निर्देश हैं कि थानों पे आने वाले पीड़ितों, शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल, अच्छे से अच्छा व्यवहार हो। गुण-दोष के आधार पे उभय पक्ष पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही हो। दरअसल, आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाली जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का निश्चित समय दिया जाता है, उन संदर्भों को नियत समयावधि में निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों की जाँच के लिए जाँच अधिकारी मौके पर भेजा जाता है। जाँच अधिकारी प्रकरण की निष्पक्ष, गुणवत्तापरक जाँच करते हैं और फिर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जून, जुलाई, अगस्त व सितम्बर महीने की मासिक रैकिंग में भी संतकबीरनगर फर्स्ट आ चुका है। अब अक्टूबर माह में संत कबीर नगर के सभी थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा है कि जल्द ही प्रशस्ति पत्र देकर सभी थानों को सम्मानित किया जायेगा। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp